दिव्यांग छात्र छात्राओं के बीच व्हील चेयर एवं अन्य सहायक उपकरणों का वितरण

बीआरसी भवन में शिविर लगाकर दिव्यांग छात्र छात्राओं के बीच व्हील चेयर एवं अन्य सहायक उपकरणों का वितरण

रानीश्वर(दुमका) से गौतम चटर्जी की रिपोर्ट: बीआरसी भवन में आज शनिवार को शिविर लगाकर दिव्यांग छात्र छात्राओं के बीच व्हील चेयर एवं अन्य सहायक उपक्रमों का वितरण किया गया|

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह बीआरसी समन्वयक एस्थर मुर्मू एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अंचल दो करुणा रानी मंडल के अगुआई में आयोजित शिविर में झारखंड शिक्षा परियोजना के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज अम्बस्ट,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मोहन ठाकुर, बीआरपी अवधेश कुमार, सीआरपी मोहम्मद तौफीक के साथ कई सीआरपी के साथ काफी संख्या में निःशक्त छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा हर प्रसाद मुखर्जी ने निःशक्त छात्र छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की।

Next Post

आदिवासी-क्रांति-सेना की केंद्रीय कमिटी का विस्तार

Sat Sep 23 , 2023
मुकेश आरडीएक्स टुडू बनाएं गए […]
expansion-of-adiwasi-kranti-sena-central-committee

ताज़ा ख़बरें