दुर्गा मां से राज्य की सुख, समृद्धि और शांति की कामना : संजय सेठ

सांसद संजय सेठ द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, दुर्गा मां से राज्य की सुख, समृद्धि और शांति की कामना

रांचीः देशभर में नवरात्रि की धूम है. दुर्गा पूजा को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है. आम और खास माता के दरबार में आशीष लेने के लिए पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में कर्बला चौक दुर्गा पूजा समिति, रांची का उद्घाटन रांची सांसद संजय सेठ ने दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन कर वहां पूजा अर्चना की. उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में माथा टेक कर राज्य की उन्नति की कामना की, उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पर दुर्गा मां विश्व का कल्याण करे। उन्होंने दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का अनावरण कर मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर राज्य की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की. संजय सेठ ने राज्यवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर राज्य में उत्साह चरम पर है. मां दुर्गा सबके जीवन में खुशहाली लेकर आए. इस मौके पर कर्बला चौक दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक अफरोज आलम ,अध्यक्ष रवि रावत ,शंकर राम सचिव ,हाजी माशूक ,खुर्शीद अंसारी, मोहम्मद आबिद जेएमएम नेता, राजा उर्फ इमरान , समेत तमाम सदस्य गण और पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Next Post

श्री दुर्गा पुजा समिति भुताहा तलाब पंडाल का उद्घाटन

Sat Oct 21 , 2023
श्री दुर्गा पुजा समिति भुताहा […]

ताज़ा ख़बरें