भारतीय जनतंत्र मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन 5 नवंबर को

रांची : भारतीय जनतंत्र मोर्चा के तत्वाधान में कल दिनांक 5 नवंबर 2023 को दिन 11:00 बजे से रांची में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन कृष्ण पैलेस उद्धव बाबू लेन, थारपखना लालपुर, रांची में होगा. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. प्रातः 10:30 बजे केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी अल्बर्ट एक्का चौक पर बीर लाइंस नायक अल्बर्ट एक्का के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मेलन स्थल पर जाएंगे. सम्मेलन में शहर के बुद्धिजीवी, शिक्षा विद, विभिन्न संस्थाओं के लोग, व्यापारी, दैनिक करमी युवा भाग लेंगे.

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया की पार्टी राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ सम्मेलन कर रही है. सरकार केवल खाना पूर्ति कर रही है, बेरोजगार रोड पर घूम रहे हैं, रोजगार का केवल डंका बजाया जा रहा है, और दूसरी तरफ सरकार को चलाने वाले आईएएस अधिकारी, पदाधिकारी घोटाले करके बैठे हैं उन पर अभी तक सरकार कार्यवाही भी नहीं रही है. कि उनकी जांच की जा सके और उनको सजा मिल सके. श्री तिवारी ने बताया कि मुख्य वक्ता पार्टी के मार्गदर्शक संरक्षक  सरयू राय जी होंगे.

आज झारखंड के युवा और राज्य के वासी सरयू राय जी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं. क्योंकि भ्रष्टाचार के मुद्दे हो, या भूगर्भ में छिपे अनमोल रतन के भंडार का भी देखरेख प्रहरी के तौर पर  सरयू राय जी ने वर्षों से किया है, कल के सम्मेलन की व्यवस्था और कार्यों का बंटवारा इस प्रकार किया गया, स्वागत में केंद्रीय सचिव सौमेंन दत्ता, सुरभी सिंह, मीर असरार अपने टीम के साथ रहेंगे .
मंच की व्यवस्था किरण तिवारी देखेंगी.

रजिस्ट्रेशन संतोष श्रीवास्तव, अशोक ठाकुर भोजन की व्यवस्था अभिषेक चौबे जी और पंकज सिंह जी देखेंगे पूरी व्यवस्था राजीव रंजन सिंह मनोज सिंह आशीष शीतल मुंडा देखेंगे. प्रेस मीडिया को अंशुल शरण जी एवं राजेश कुमार सिंह जी देखेंगे सोशल मीडिया अभिषेक चौबे और मुनमुन कुमार कार्यक्रम को सफल बनाने में पदाधिकारी भी कार्यकर्ता के रूप में लगे हुए हैं मुकेश पांडे पंचानन सिंह, निरंजन सिंह, वीरेंद्र सिंह, निशि पांडे, शिवानी लता, मिथिलेश कुमार, मीर सद्दाम, अर्चना, मनीष कुमार सिंह, नदीम आदि

Next Post

झारखंड स्थापना दिवस के दिन आंदोलन करने की दी चेतावनी

Sat Nov 4 , 2023
रांची : टेट सफल सहायक […]

ताज़ा ख़बरें