यासीन खान बने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय समिति सदस्य।

यासीन खान बने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय समिति सदस्य।


झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केन्द्रीय समिति ने यासीन खान को केंद्रीय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें पार्टी के 13वें केन्द्रीय महाधिवेशन में राँची में सौंपा गया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन, नवनिर्वाचित केन्द्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, केबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री हफिजुल हसन, मंत्री योगेन्द्र महतो, दर्ज़ा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, वरीय नेता विनोद कुमार पाण्डेय, हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया एवं जिला सचिव नीलकंठ महतो सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया।यासीन खान ने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन की ओर से जो भरोसा जताया गया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता के साथ निभाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और जनसमस्याओं को प्राथमिकता देना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा। उन्होंने हेमन्त सोरेन के नेतृत्व को युवा और जनहितकारी बताया।
जैसे ही यासीन खान की नियुक्ति की खबर फैली, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और समाज के विभिन्न वर्गों से उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। सभी ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए और मजबूती प्रदान करने वाला कदम बताया है। यासीन खान की वर्षों की निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति सक्रिय भागीदारी को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Next Post

पोषण अभियान योजना के तहत आँगनबाड़ी सहायिकाओं का जिला स्तरीय खाद्य/व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन।

Sat Apr 19 , 2025
  पोषण अभियान योजना के […]

ताज़ा ख़बरें